कोलकाता। प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व सांसद दिलीप घोष को विधाननगर के मयूरभवन स्थित एमएलए कोर्ट से तीन मामलों में जमानत मिल गयी है। दिलीप घोष के खिलाफ रायगंज पुलिस थाना, हेयरस्ट्रीट थाना और झाड़ग्राम पुलिस थाने में एक-एक कर कुल तीन मामले दर्ज थे। इन तीनों मामले में जमानत के लिए आज दिलीप घोष एमएलए कोर्ट में हाजिर हुए थे।जहां कोर्ट ने उन्हें तीनों मामलों में जमानत दे दी है। कोर्ट से बाहर आने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए घोष ने कहा, मेरे खिलाफ एक के बाद एक मामले दर्ज किये जा रहे हैं। वारंट भी निकाला जाता है लेकिन उन्हें इसके बारे में सही वक्त पर पता भी नहीं चलता है। इसलिए उन्हें जमानत के लिए कोर्ट में पेश होना पड़ता है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के बाद बंगाल में हुई हिंसा में लगभग 20 लोगों की मौत हो गयी थी। इन लोगों की मृत्यु के लिए प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष को कठघरे में खड़ा किया गया है। घोष के खिलाफ विधाननगर दक्षिण थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है। विधाननगर नगर पालिका के 28 नंबर वार्ड की को-ऑर्डिनेटर वाणीब्रत बनर्जी ने दिलीप घोष के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करायी थी। उस शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। वाणीब्रत ने आरोप लगाया है कि बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा में मारे गये 20 लोगों के लिए सांसद दिलीप घोष जिम्मेवार हैं। विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान दिलीप घोष विभिन्न जगहों पर भड़काऊ बयान दिया करते थे। उन्होंने सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ भी अश्लील टिप्पणी की थी। इन सभी मामलों का जिक्र करते हुए वाणीब्रत ने घोष के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी थी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •