कोलकाता। राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। इस बार दुर्गापूजा में उन्हें लगातार 16 दिनों की लंबी छुट्टी मिली है। महामारी की वजह से पिछले साल लोग दुर्गोत्सव का बहुत आनंद नहीं उठा पाए थे। तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए अदालत द्वारा कड़े निर्देश दिए जाने के बावजूद इसबार दुर्गा मंडपों एवं सड़कों पर दर्शनार्थियों की भीड़ पिछले साल की तुलना में अधिक होगी। ऐसा पुलिस का अनुमान है।पता चला है कि इस बार राज्य सरकार के कर्मचारियों को पूजा की लंबी छुट्टी मिल रही है। आठ अक्टूबर शुक्रवार से दफ्तरों में छुट्टी हो जाएगी। इसके बाद कार्यालय लक्खी पूजा बाद खुलेंगे। निर्धारित समय के अनुसार कर्मचारियों की छुट्टी 11 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी जो 22 अक्टूबर को समाप्त होगी। ऐसे में शनिवार एवं रविवार को लेकर सरकारी कर्मचारियों को कुल 16 दिनों की छुटियां मिल रही हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महालया के दिन से ही दुर्गापूजा के पंडालों का उद्घाटन शुरू कर दिया है। पिछले वर्षों की तरह इस साल भी दुर्गापूजा को लेकर कोलकाता पुलिस सतर्क है। कलकत्ता हाई कोर्ट ने पूजा आयोजकों को नियमों को मानते हुए दुर्गोत्सव आयोजित करने का निर्देश दिया है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोलकाता पुलिस अभी से ही सतर्क हो गई है। यातायात व्यवस्था पर खास ध्यान दिया जा रहा है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •