खोरीबाड़ी। प्रखंड अन्तर्गत देवीगंज सिलीगुड़ी मुख्य सड़क पर देवीगंज रेलगेट के समीप सड़क पर बना गड्ढा किसी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। बता दे की देवीगंज से सिलीगुड़ी के लिए रोजाना दर्जनों बसें चलती है साथ ही सैकड़ों छोटे वाहन आवागमन करते है .वाहन चालक राकेश राय , विजय कुमार ने बताया की सड़क पर बड़ा गड्ढा हो जाने से  वाहन चलाने में बहुत परेशानी क सामना करना पड़ता है .वाहन कभी भी दुर्घटना का शिकार हो सकता है .वहीं भाजपा नेता वीरेन सिकदार , देव कुमार महतो सहित स्थानीय ग्रामीणों एवं वाहन चालकों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द इस गड्ढे की मरम्मत की मांग की है .

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •