झाबुआ।

क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसके जन्म का आधे घंटे के मध्य ही उसका आधार कार्ड बन गया है। लेकिन आपकों बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘डिजिटल इंडिया’ योजना का असर अब आम लोगों तक पहुंचने लगा है। लोगों में पीएम मोदी की इस योजना को लेकर जागरुकता दिखाई देने लगी है। इसका असर मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में देखने को मिला।

जहां लोग आधार कार्ड पंजीयन को लेकर कार्यलयों के चक्कर कटाते दिखाई देते हैं। वहीं झाबुआ जिले के रत्नाली गांव की एक बालिका ऐसी है जिसने अभी तक चलना नहीं सीखा और उसका आधार पंजीयन हो चुका है।  राखी नाम की इस बालिका का आधारकार्ड जन्म के महज 22 मिनट के भीतर बन गया। सरकारी अमले की पहल कारगर साबित हुई तो वहीं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी लोगों की जागरुकता की जानकारी ट्वीट कर दी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •