हुगली। चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट ने आज महालय के दिन पूजा गाइड मैप जारी किया। पुलिस आयुक्त अर्नब घोष ने आज चुंचुड़ा के रवींद्र भवन में दुर्गा पूजा का गाइड मैप जारी किया। उन्होंने चुंचुड़ा , चंदनगर और भद्रेश्वर के लिए अलग अलग गाइड मैप और डानकुनी व श्रीरामपुर उत्तरपाड़ा के लिए एक अलग गाइड मैप जारी किया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि पूजा से काफी पहले नाका जांच में हमें सफलता मिली। आग्नेयास्त्र, ड्रग्स, व फर्जी पहचान वाले लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूजा के दौरान और सख्ती से अभियान चलाएगी। कदम उठा रहे हैं। दुर्गा पूजा के दौरान पुलिस व्यवस्था में पुख्ता होगी। तैनात पुलिस टीम में करीब आठ एसईपी और 22 इंस्पेक्टर सबित कुल 200 अधिकारी और 400 कांस्टेबल तैनात रहेंगे व सीसीटीवी से निगाह रखी जाएगी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •