कोलकाता।कोरोनाकाल से पहले दुर्गा पूजा दर्शनार्थियों के लिये मेट्रो रेल पूजा भ्रमण करने का सबसे बड़ा जरिया मानी जाती रही है। लेकिन कोरोना के कारण हालात बदले हैं। हलांकि कोलकाता मेट्रो रेलवे इस बार भी दुर्गा पूजा में यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सप्तमी से लेकर नवमी तक रात के समय अतिरिक्त ट्रेन चलाएगी। मेट्रो रेलवे ने दुर्गापूजा के दौरान महानगर कोलकाता में मेट्रो सेवाएं रात 11 बजे तक चलाने का फैसला लिया है। कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के चेयरमैन मनोज जोशी ने कहा कि दुर्गोत्सव के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूजा के तीन मुख्य दिनों के लिए हमने तय किया है कि हम आखिरी ट्रेन का समय डेढ़ घंटे बढ़ा देंगे। आखिरी ट्रेन रात 11 बजे चलेगी। उन्होंने कहा कि भीड़ प्रबंधन के लिए हमने शाम को ट्रेनों की आवृत्ति बढ़ा दी है। हर 6 मिनट में मेट्रो ट्रेनें चलेंगी। कोलकाता मेट्रो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोलकाता मेट्रो 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा के अवसर पर अंतिम मेट्रो के समय में डेढ़ घंटे की वृद्धि करेगी। आम दिनों में मेट्रो सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक चलती है लेकिन इन तीन दिनों के दौरान रात 11 बजे तक मेट्रो चलेगी। दुर्गोत्सव के दौरान रेलवे पुलिस बल और स्टेशन कर्मचारी भीड़ का प्रबंधन करेंगे। यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक नहीं होगी। विशेष नियंत्रण कक्ष और निगरानी कक्ष मेट्रो भवन में स्थापित किये गये हैं जहां हमारे अधिकारी बारीकी से निगरानी करेंगे।बता दें कि मेट्रो रेलवे की ओर से शनिवार और रविवार को और मेट्रो चलाने का फैसला किया गया है। आवश्यक कर्मचारियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए यह फैसला किया गया है। कोलकाता मेट्रो रेलवे की ओर से यात्रियों से अनुरोध किया जा रहा है कि मेट्रो परिसर में सामाजिक दूरी और अन्य सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •