एक व्यक्ति की मौत, तीन की हालत नाजूक

कोलकाता। नीमता के माझेरहाट अंचल में तब लोगों में हाहाकर मच गया जब ड्राइविंग सीख रहें एक युवक ने मारुती कार से चार लोगों को रौंद दिया। घटना के बाद एक घायल की मौत हो गई है। पुलिस व स्थानीय सूत्रों के अनुसार घटना उत्तर चौबीस परगना के नीमता के माझेरहाट अंचल में घटी। मरने वाला फूल विक्रेता था। घायलों को कमरहट्टी के सागर दत्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बेलघरिया की ओर से एक मारुति नीमता के एमबी रोड होती हुई जा रही थी।माझेरहाटी इलाके के पास मारुति अनियंत्रित होकर सबसे पहले फूल की दुकान में घुस गयी और फूल विक्रेता किरण चंद्र राय को कुचल दिया। मारुति की चपेट में आकर तीन और घायल हो गये। किरण चंद्र राय की हालत सबसे ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें कोलकाता के आर.जी.कर अस्पताल ले जाया गया।अन्य घायलों को सागर दत्त अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि मृतक ठाकुरनगर का रहने वाला था। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना घटते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गयी। स्थानीय लोगों की मदद से लोगों घायलों को अस्पताल भेजा गया। खबर के लिके जाने तक पुलिस मारुती चालक से पूछताछ कर रही थी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •