बंगाल में ‘बाढ़ जैसे हालात’ से मुकाबला करेगी एनडीआरएफ

कोलकाता। 9वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 06 टीमें आज चक्रवाती तूफान गुलाब से निपटने के लिए पश्चिम बंगाल रवाना हो गई। पश्चिम बंगाल में भारी बारिश से होने वाले नुकसान को देखते हुए टीम को वर्धमान के लिए रवाना किया गया। टीम अत्याधुनिक आपदा प्रबंधन तथा संचार उपकरणों से लैस है। कमान्डेंट विजय सिन्हा ने बताया कि एनडीआरएफ बल मुख्यालय नई दिल्ली के आदेशानुसार पश्चिम बंगाल राज्य में चक्रवात गुलाब से कुशलतापूर्वक निपटने के लिए 9वीं वाहिनी की टीम में 140 बचावकर्मी शामिल हैं। टीम हर चुनौती का सामना करने को तैयार है। स्थानीय लोगों की ये हर संभव मदद करेंगे। चक्रवाती तूफान को लेकर पहले से ही पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश, ओडिशा में हाई अलर्ट जारी किया गया था। इसका सबसे ज्यादा असर अभी बंगाल में दिख रहा है, जहां पिछले 2-3 दिनों से भारी बारिश हो रही है। इससे बाढ़ का खतरा भी बन सकता है।बता दे कि यास तूफान के दौरान भी बिहार से आई एनडीआरएफ की टीम की टीम ने बंगाल में जमकर लोगों की मदद की थी और हर सम्भव प्रयास कर लोगों की जीवन को खतरे से बचाया था।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •