नक्सलबाड़ी। पश्चिम बंग किसान खेत मजदूर तृणमूल कांग्रेस एवं एससीएसटी सेल के संयुक्त तत्वाधान में एक विरोध रैली का आयोजन किया गया .किसान खेत मजदूर तृणमूल कांग्रेस के जिला सभापति अमर सिन्हा नें कहा की आज पश्चिम बंग किसान खेत मजदूर तृणमूल कांग्रेस के द्वारा एक विरोध रैली का आयोजन किया गया इस विरोध रैली में एस सी एस टी मोर्चा के कार्यकर्ता भी शमिल हुए .आज के विरोध रैली मनीराम ग्राम पंचायत से शुरू हो कर नक्सलबाड़ी प्रखंड कार्यालय तक आयोजित की गयी .श्री सिन्हा ने कहा की केंद्र सरकार के   कृषि कानून बिल के विरोध में एवं बढ़ती  महंगाई के विरोध में ये रैली आयोजित की गयी .इस रैली में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम लोग भी इस रैली का समर्थन कर रहे थे . अमर सिन्हा ने कहा की हमलोगों के द्वारा कृषि कानून एवं महंगाई के विरोद्ध में आन्दोलन जारी रहेगा .किसानो को मारने एवं महंगाई बढ़ाने वाली केंद्र की बीजेपी सरकार के विरोध में हमलोगों का ये आन्दोलन जारी रहेगा .वहीं आज विरोध रैली के दौरान एस सी एस टी सेल के द्वारा स्थानीय समस्याओं को लेकर नक्सलबाड़ी प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा गया .इस दौरान नक्सलबाड़ी ब्लॉक 2 एस सी एस टी सेल के सभापति अमल सिंह ,मनीराम अंचल सभापति भानु बर्मन, नक्सलबाड़ी ब्लॉक 2 किसान खेत मजदूर तृणमूल कांग्रेस के प्रखंड सभापति खगेश्वर राय , प्रखंड सभानेत्री सजनी सुब्बा  के साथ साथ तृणमूल कॉंग्रेस के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे .

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •