नाव डूबने से 2 मछुआरों की मौत, एक लापता
बंगाल के दीघा में यलो अलर्ट जारी
6 राज्यों में भारी बारिश की संभावना

नई दिल्ली/कोलकाता।
चक्रवाती तूफान गुलाब आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों से शाम करीब 7 बजे टकराया। इसके साथ ही आंध्र के श्रीकाकुलम में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है। यहां तट के किनारे एक नाव तूफान से टकरा गई। इसमें 6 मछुआरे सवार थे। ये सभी नाव से तेज लहर के टकराने से समुद्र में गिर गए। इनमें से दो की मौत हो गई। तीन सुरक्षित तट पर पहुंच गए और एक मछुआरा अब भी लापता है। उसकी तलाश में नौसेना बचाव अभियान चला रही है। यह हादसा मंडासा तट पर हुआ।इससे पहले मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के उत्तरी इलाकों और ओडिशा के दक्षिणी इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। ओडिशा में एनडीआरएफ के 24, ओडिशा डिसास्टर रैपिड एक्शन फोर्स के 42 दल तैनात किए गए और 1600 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।चक्रवात तूफान गुलाब की आशंका को देखते हुए पिछली बार की यस तूफान के समय की तबाही से सबक लेकर बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के विख्यात टूरिस्ट केंद्र दीघा में प्रशासन के तरफ से यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। होटलों को खाली किए जाने के अलावा त्रिफला लाइट के बिजली के कनेक्शन को ऑफ कर दिया गया है। बंगाल के झाड़ग्राम जिले में तूफान से पहले भारी बारिश का कहर शुरू हो चुका है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •