जहानाबाद।

बिते दिनों अगवा किये एक छात्र ऋतिक राज का शव हुलासगंज थाना क्षेत्र के डिरा गांव से बुधवार को बरामद हुआ है। वह रविवार से लापाता था।  अपहरणकर्ताओं ने ऋतिक के परिजनों से 50 लाख की फिरौती मांगी थी, जिसे उसके परिजन नहीं दे पए तो उसके सिर को पत्थरों से कूचल कर उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया इस मामले के बाद एकगंरसराय थाना क्षेत्र इलाके में भारी तनाव व्याप्त है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है

परिवार वालों ने 50 लाख की फिरौती देने से इनकार कर दिया था। वहीं पुलिस ने कहा है कि कथित अपहरणकर्ता लड़के के जान पहचान का था।

पटना के उप महानिरीक्षक शालीन ने कहा ने इस मामले में बताया कि तीन लोग जो अपहरण में शामिल थे, उनमें 2 को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि एक फरार है। पुलिस ने बताया कि लड़के को पहले ही दिन मारा डाला गया था। बहरहाल बच्चे की मौत पर सियासत भी गरमा रही है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •