जयदीप यादव
कोलकाता। चुनाव आयोग द्वारा पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद बंगाल में जहां लोकतंत्र के महापर्व की तैयारी व्यवस्था द्वारा युद्ध स्तर पर शुरु कर दी गई है। वहीं आज दक्षिण चौबीस परगना की नई डीएम अंतरा आचार्य ने एक संवाददाता सम्मेलन में मीडिया कर्मियों के साथ चुनाव को लेकर अहम बातों को साझा किया। डीएम अंतरा आचार्य ने इस दौरान जिले में मतदान को लेकर एक कैलेण्डर का लोकापर्ण भी किया। डीेएम ने बताया की जिले के 31 विधानसभा क्षेत्रों में तीन चरण में चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कुल आठ चरणों में मतदान कराए जाएंगे यह तो सबको पता है लेकिन सच यह भी है कि जिस तरह से चुनाव में मतदान कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है ठीक मीडिया कर्मियों की भूमिका भी महत्पूर्ण होती है। ऐसे में किसी तरह का कोई पैड समाचार नहीं किया जा सकता है। डीएम ने मीडिया कर्मियों को खबरों का संतुलन बरकरार ऱखने की बात कही। वहीं ईवीएम वीवी पैट को संचालित करने तरीका भी दिखाया गया। जिला परिषद ओसी (ईवीएम) सुब्रत पालित ने उक्त सन्दर्भ में जानकारी प्रस्तुत की। इस बार चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार कोई नया दिशा निर्देश जारी नहीं किया गया है। डीएम ने आशा व्यक्त किया की, मीडिया चुनाव मतदान केंद्र में एक विशेष रूपरेखा के रूप में अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरा करेगा। इस दौरान जिले के एसपी बैभव तिवारी, एडीएम सैकत चक्रवर्ती,शंख संतरा, डीआईसीओ लिपिका बंद्योपाध्याय उपस्थित थे।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •