गौरव शर्मा होंगे चंदननगर के नए सीपी

जाकिर अली
हुगली। हुगली जिले ही नहीं राज्य भर के पुलिस वालों में आज तब सनसनी फैल गई जब चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त हुमायूं कबीर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

इस खबर से पुलिस महकमें भी हड़कंप मच गया है और तमाम कयासों का दौर भी शुरु हो गया है। विधानसभा चुनाव के पहले हुमायूं कबीर के इस्तीफे से राजनीति के गलियारों में भी कयासों का बाजार गर्म हो गया है। तमाम सवाल उठ रहें है।सवाल उठ रहा है कि क्या राजनीतिक दवाब में हुमायूं कबीर ने अपने पद से इस्तीफा दिया है या वह किसी राजनीतिक मंच पर जाएगें। हालांकि इस तमाम सवाल हैं जिसपर हुमायूं कबीर ने टिप्पणी नहीं की है। वैसे हुमायूं को जानने वाले लोगों ने बताया कि उन्होंने व्यक्तिगत वजह से इस्तीफा दिया है। हुमायूं कबीर फरवरी माह के पहले दिन से पद छोड़ देंगे। इधर मिली जानकारी के अनुसार हुमायूं कबीर की जगह गौरव शर्मा चंदननगर के नए पुिलस कमिश्नर होंगे। डीआइजी (पर्सनल) शीश राम झांझारिया के द्वारा जारी निर्देश अनुसार कोलकाता पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर ( इस्टेबेलिस्टमेंट) गौतम शर्मा को चंदननगर पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •