कोलकाता। संस्कार और संस्कृति की दुहाई देने वाली भाजपा का पोल बंगाल में खुल रहा है और यहां भाजपा का झूठ नहीं चलेगा। राज्य के लोग विधानसभा चुनाव में भाजपा को सिरे से खारिज करेंगे। कारण लोगों को सीेएम ममता बनर्जी पर पूर्ण भरोसा है। उक्त बात आ दक्षिण 24 परगना जिला के तृणमूल कांग्रेस नेता संतोष कुमार ने मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में कही। संतोष कुमार ने कहा कि,मेरी चुनौती है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष जो हमेशा बड़े बोल बोलते हैं उनके तमाम बड़े दावे हवा हो जाएगें और जनता जातपात की राजनीति को उखाड़ कर फेंकेगी। राज्य सरकार द्वारा पुरोहितों के भत्ता व पूजा कमेटियों के अनुदान का ऐलान किया है लेकिन भगवा खेमा उक्त मामले पर भी सवाल उठा रही है । हालात तो यह है कि भाजपा के ही एक नेता एक सरोवर में छठ पूजा को लेकर भी सवाल खड़े करते हैं। जिससे भगवा खेमा का असली चेहरा जग जाहिर हो चुका है। संतोष कुमार ने कहा कि, सवाल है कि इस राज्य में भाजपा ने पुरोहितों के लिये क्या किया है और क्या वह पूजा कमेटियों को कोई मदद आजतक दे सकी है। इस कोरोना काल मे केंद्र सरकार के असफल नेतृत्व के कारण बंगाल के मध्यमवर्ग के लाखो परिवार की रोजी रोटी पर संकट है और लोग तबाही के कगार पर है। केन्द्र ने कितने छोटे कारोबारियों को केंद्र की सरकारी योजना प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टेण्डअप इंडिया,स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं का लाभ दिया है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •