फिरोज आलम
कोलकाता। भाजपा अपनी नीतियों से देश को हर रोज गर्त में धकेल रही है। देश के हालात आज केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण बदतर हो गई है। उक्त बात आज तृणमूल की एक सभा में तृणमूल विधायक अब्दुल खालिक मोल्ला ने कही। विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में राजनीतिक भगदड़ जारी है। इसी क्रम में आज मटियाबुर्ज विधानसभा केन्द्र में 1994 में कांग्रेस के पार्षद उम्मीदवार रहें सत्येन्द्र सिंह ने आज तृणमूल का दामन थाम लिया। स्थानीय तृणमूल विधायक अब्दुल खालिक मोल्ला के सामने सत्येन्द्र सिंह तृणमूल का झंड़ा पकड़ते हुए पार्टी में शामिल हों गये। इस दौरान बोरो 15 के निवर्तमान चेयरमैन रंजीत सील, युवा तृणमूल मटियाबुर्ज ब्लाक अध्यक्ष सुमन राय चौधरी, बिश्वजीत लाला व अन्य ने भाजपा सरकार व सरकारी की नीतियों पर जमकर हमला बोला।सत्येन्द्र सिंह ने मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में कहा कि वह लोगों की सेवा के उद्देश्य तृणमूल में आये हैं और पांच सौ लोगों के साथ पार्टी में शामिल हों रहें हैं। इस दौरान डा. केपी राव अब्दुल सत्तार डोमन, उदय यादव, राकेश जैसवारा मौजूद रहें।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •