रमेश राय
कोलकाता। एक बार फिर महानगर कोलकाता में रॉबिन्सन स्ट्रीट कांड की घटना की याद तब ताजा हो गई जब आज सुबह बेहला के एक फ्लैट से पुलिस ने एक वृद्ध व्यक्ति रवीन्द्र चटर्जी (90) का सड़ा गला शव बरामद किया। पुलिस व स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त वृद्ध का शव आज सरसुना थाना इलाका के 1/1ए राखाल मुखर्जी रोड के एक फ्लैट से मिला।शव के पास ही पुलिस ने मृतक की मानसिक तौर पर विकार ग्रस्त बेटी निलांजना चटर्जी को बैठे हुए पाया। आज सुबह जब पड़ोसियों ने बदबू आने की सूचना थाने को दी तो सरसोना थाने की पुलिस ने आकर शव बरामद किया। पुलिस व स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त फ्लैट में रवीन्द्र चटर्जी अपनी बेटी नीलांजना चटर्जी एक साथ रहते थे। दो साल पहले नीलांजना की मां और फिर भाई का निधन हो गया था। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि रवींद्रनाथ चटर्जी की दो दिन पहले ही मृत्यु हो गई थी। मृतक के शव को शव परीक्षण के लिए भेजा गया। जबकि मानसिक रूप से विकार ग्रस्त नीलांजना को पुलिस ने अस्पताल भेजा है। खबर के लिखे जाने तक पुलिस घटना की जांच कर रही थी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •