एशिया की सबसे बड़ी दाल मंडी में वारदात से हड़कंप

फिरोज आलम
कोलकाता। उल्टाडांगा स्थित एशिया की सबसे बड़ी दाल मंडी में आज हत्या की वारदास से सनसनी फैल गई व व्यवसायियों में दहशत फैल गई।उल्टाडांगा के दासपाडा़ स्थित एक बंद दाल मिल के अंदर से एक युवक का शव पुलिस ने आज बरामद किया है। पुलिस व लोगों ने बताया कि पारस जायसवाल के दाल मिल के भीतर एक ठेका मजदूर राहुल साव मृत पाया गया। घटना स्थल पर संयुक्त पुलिस कमिश्नर मुरलीधर शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस का कहना है कि उक्त युवक दाल मिल के भीतर कैसे पहुंचा इसकी जांच की जा रही है। पुलिस जांच में यह पता लगा रही है कि युवक की हत्या किसने और क्यों की। पुलिस के अनुसार उक्त दाल मिल के अन्य कर्मी हर रोज की तरह आज सुबह आए और दासपाड़ा स्थित 10/सी, गोरापदो सरकार लेन में दाल कारखाने का दरवाजा खोला। जहां दाल मिल के कर्मियों ने नैहाटी के गौरीपुर निवासी राहुल साव का शव देखा। शव के चारों तरफ खून के निशान फैले हुए पाये गये।पुलिस के अनुसार राहुल के गले में धारदार हथियार के निशान मिले है। स्थानीय व पुलिस मुख्यालय लालबाजार से होमासाइड विभाग की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस का प्रारंभिक जांच के बाद मानना है कि राहुल के सिर के पीछे गहरा घाव था। पुलिस का मानना ​​है कि सिर पर वार कर व उसे पीट-पीटकर मार डाला गया है। पुलिस ने राहुल के मोबाइल फोन की तलाश शुरू कर दी है। पता चला है कि फैक्ट्री का दरवाजा बाहर से बंद था। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की शाम को दाल मिल बंद हो गया था। हो सकता है कि राहुल बाद में वहां आया हो और किसी से विवाद हुई व उसकी हत्या कर दी गई।पुलिस आस पास की सीसीटीवी की फुटेज को खंगाल रही है ताकि वारदात में पुलिस को अहम जानकारी मिल सके।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •