कोलकाता। प्रोटेक्शन फार डेमोक्रेटिक ह्युमन राइटस ऑफ इंडिया की तपसिया ब्लाक कमेटी के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कोरोना भगाओं अभियान के तहत जहां जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया वहीं। सात हजार लोगों में मास्क, सैनेटाइजर व टीशर्ट का वितरण किया गया।  पीडीएचआरआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार दुबे ने कहा कि आज कोरोना के कारण हालात यह है कि हम इसके खौंफ में आजादी का जश्न मना रहें हैं। ऐसे में आज से संस्था द्वारा कोरोना भगाओं अभियान के तहत जागरुकता कार्यक्रम की शुरुआत की है जो कि कोरोना के उल्मूलन तक चलेगा। वहीं तपसिया ब्लाक कमेटी के सचिव मो. इमरान ने कहा कि कोरोना से सावधानी रखते हुए हमे इसका पूरी तरह से खात्मा करना है। कार्यक्रम में सेंट जान एम्बूलेंस ब्रिगेड वेस्ट बंगाल डिस्ट्रीक्ट के डीसी (हेडक्वार्टर) जगदीश यादव, पीडीएचआरआई के उत्तर कोलकाता अध्यक्ष अवधेष सिंह, ललित शर्मा, निपा नंदी, मो. आसिफ,मो. वकील, मो. जाकि हुसैन,कासीफ रियाज, सहजेब अहमद, डा. निहाल, सुरज साव, असगर, मनोज पाण्डेय, मुबेसर अहमद, डा. सुभाष बर्नवाल, नियुजुद्दीन, राहुल राम व अन्य ने अपनी बात कही। इस दौरान कोरोना भगाओं अभियान में भागीदारी निभाने वाले 85 युवक-युवतियों को प्रमाणपत्र भी दिये गये।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •