सैनेटाइजर टनल से गुजरकर की नमाज अता

जाकिर अली
कोलकाता/हावड़ा/हुगली। महानगर कोलकाता, हावड़ा, हुगली सहित राज्य भर में आज ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार मनाया गया। महानगर के तमाम मस्जिद सहित हुगली जिला के बालागढ़ बन मस्जिद में सामाजिक दूरी को बरकरार रखते हुए नमाज अदा की गई। कोरोना संकट के चलते मस्जिदों में नमाज अदा करने आए लोगों से बार बार मस्जिद प्रसाशन द्वारा दूरी बना कर नमाज अदा करने की अपील की जाती रही।वहीं हुगली जिला के बालागढ़ बन मस्जिद के इमाम शाह आलम ने बताया कि उक्त मस्जिद में सैनेटाइजर टनल से होकर गुजरने के बाद ही लोगों को मस्जिद में प्रवेश करने दिया। इदर महानगर के तमाम मस्जिद में नमाज के दौरान मिलीजुली तस्वीरें देखने को मिलीं। कोरोना संकट में कुछ नमाजी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर आए तो वहीं कुछ इसका उल्लंघन करते भी नजर आए। जबकि तमाम मस्जिदों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने हाथ हिला कर एक दुसरे को बधाईयां भी दी। जबकि इस दौरान कई लोग तो बिना मास्क के मस्जिदों में प्रवेश किया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •