मामले पर सख्त हुए राष्ट्रीय संयुक्त संगठन सचिव शिव प्रकाश

कोलकाता। भले ही देश दुनिया कोरोना काल में जी रही है लेकिन भगवा खेमा बंगाल विजय के लिये लगातार अपने आप को मजबूत कर रही है। बंगाल भाजपा को पता है कि राज्य में श्रमिकों का वर्ग पार्टी के लिये विधानसभा चुनाव में क्या गुल खिला सकता है। ऐसे में भारतीय जनता मजदूल सेल के अध्यक्ष अर्नब चटर्जी मिठू को भाजपा के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव (संगठन) शिव प्रकाश उक्त मामले के तहत श्रमिक वर्ग को पार्टी से जोड़ने के लिये कड़े निर्देश दिये हैं।

बीजेएमसी अध्यक्ष अर्नब चटर्जी ने मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब में कहा कि बंगाल में उक्त कार्य के लिये मुख्यतः बीजेएमसी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल सरकार, उपाध्यक्ष नाजिया इलाही खान व बीजेएमसी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व बंगाल सचिव (संगठन) जगदीश यादव के कंधे पर जिम्मेवारी होगी।

बीजेएमसी अध्यक्ष अर्नब चटर्जी ने आगे कहा कि राज्य के हर जिलो के अध्यक्षों को संगठन की मजबूती के लिये एक तरह से अग्नि परीक्षा देनी होगी।इसके अलावा खास तौर पर वयो वृद्ध नेता अनिल बरन घोष, दक्षिण कोलकाता अध्यक्ष संदीपन मुखर्जी, उत्तर कोलकाता अध्यक्ष राजू अयंगर, नदिया जिला अध्यक्ष सहदेव सेन, बिष्णुपुर अध्यक्ष बापी हाजरा, हुगली पर्यवेक्षक नासीर मंडल सहित अलग से 32 नेताओं की टीम विधानसभा चुनाव के तहत श्रमिक वर्ग को पार्टी से जोड़ेगें। भगवा खेमे की नजर प्रवासी श्रमिकों पर भी मजबूती से है और भगवा खेमा श्रम शक्ति नायकों से उम्मीद लगाये हुए है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •