कोलकाता। एक ओर जहां दुनिया कोरोना जैसी महामारी से लड़ रही है वहीं इस दौर में भी राजनीति जारी है। पोर्ट अंचल हिन्दुस्तान लीवर द्वारा आयोजित गरीब लोगों में राशन वितरण के कार्यक्रम के दौरान राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष पर जुबानी हमला बोला। शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने मीडिया कर्मियो से बात करते हुए कहा कि दिलीप घोष का दिमाग कोरोना ग्रस्त हो गया है जिसके कारण वह अनाप शनाप बोल रहें हैं। इधर तृणमूल नेता व वार्ड कोआर्डिनेटर शम्स इकबाल अनिल ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में कोरोना का कहर सबसे ज्यादा है लेकिन इसके बाद भी भाजपा राजनीति कर रही है। भाजपा को इस तरह की ओछी राजनीति पर शर्म आनी चाहिए।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •