बांकुड़ा। बिष्णुपुर भारतीय जनता मजदूर सेल सांगठनिक जिला कमेटी द्वारा आज एक सभा व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जहां एक सौ लोगों ने रक्तदान किया।इस अवसर पर भारतीय जनता मजदूर सेल के अध्यक्ष अर्नब चटर्जी मिठू ने कहा कि इस राज्य में कोरोनाकाल के बीच श्रमिकों ने अपनी जान हथेली पर रखकर आमलोगों की सेवा को अंजाम दे रहें हैं। ऐसे में श्रमिक किसी योद्धा से कम नही हैं।इस दौरान बीजेएमसी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिलबरन घोष व शुभ्राबरन घोषाल, राज्य सचिव शेखर कोले, सांगठनिक जिला बीजेएमसी के अध्यक्ष बापी हाजरा, जिला बीजेएमसी महासचिव अमर शोखा ने अपनी बात कही।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •