कोलकाता। दुनिया के सबसे बलिष्ठ लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर एक का अधिकार समान है। गुण्डातंत्र की उम्र चार दिन की होती है। उक्त बात आज प्रोटेक्शन फार डेमोक्रेटिक ह्युमन राइटस ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार दुबे ने कही। वह तपसिया ब्लाक द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थें।
डॉ. प्रदीप कुमार दुबे ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि उक्त ब्लाक कमेटी मानव सेवा के लिये बेहतर सेवा कार्य करते रहेगी। उन्होंने कहा कि कमेटी रंग, जाति, समुदाय का पक्ष लिये बगैर ही काम करना होगा। उक्त अवसर पर पीडीएचआरआई तपसिया सचिव मो. इमरान ने कहा कि वह हमेशा लोगों की सेवा के लिये खड़े हैं।कार्यक्रम में नार्थ कोलकाता अध्यक्ष अवधेष सिंह, मो. जाहिद अहमद, शेख बबलू, मो. आसीफ, नासीर, वाहीद अख्तर, तारीक हसन, मो. इरफान आदी मौजूद रहें।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •