घोड़ामारा द्वीप से ओबेदुल्ला लस्कर

दक्षिण 24 परगना जिले के गंगा सागर स्थित घोड़ामारा द्वीप, बक्खली, रायदिघी सहित विभिन्न तटीय क्षेत्रों के निवासियों को अम्फान चक्रवात से पहले सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।इसके कारण, प्रशासन ने घोड़ामारा द्वीप से सागरद्वीप में निवासियों को स्थानांतरित किया। घोड़ामारा द्वीप के लगभग 1100 लोगों को पुलिस प्रशासन द्वारा सगरद्वीप के सुरक्षित स्थानों पर लाया गया। इस कार्य में पुलिस कर्मियों की तत्परता उल्लेखनीय रही। विभिन्न स्थानों पर एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं और राहत सामग्री पहले से ही विभिन्न स्थानों पर पहुंचा दी गई है। वहीं मौसम कार्यालय चक्रवात अम्फान के हलचल पर नजर रख रहा है।दक्षिण 24 परगना जिले के सागरद्वीप में चक्रवात अम्फान के टकराने की संभावना है। अगर ऐसा हुआ तो व्यापक तौर पर बर्बादी तय है। खबर के लिके जाने तक समुन्द्र के तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा था। वहीं कहीं लोगों को स्कूल तो कहीं राहत शिविर में रखा गया है। जबकि चक्रवात से पहले सागर, काकद्वीप और रायदिघी सहित विभिन्न क्षेत्रों में बारिश होने लगी है।सुंदरबन मामलों के मंत्री मंटूराम पाखिरा कहते हैं, “सरकार ने तूफान से निपटने की तमाम तैयारियां कर ली हैं। हर ब्लॉक में आपात स्थिति में बांधों की मरम्मत का भी इंतजाम किया गया है। इलाके के ज्यादातर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। केंद्रीय और राज्य आपदा प्रबंधन बल की कई टीमों को इलाके में तैनात कर दिया गया है।” वन मंत्री राजीव बनर्जी ने भी विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में सुंदरबन में तूफान से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •