जाकिर अली
हुगली। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने के लिये लोग मास्क लगा रहें हैं। ऐसे में बिते एक सप्ताह से राज्य भर में मास्क की काला बाजारी हो रही है। अगर बात हुगली जिले की करें तो जिले भर में अब तमाम लोग रातो रात मास्क बनाने के धंधे में लग गये है।जिन दर्जियों को पैंट शर्ट की कटिंग करते देखा जाता था वह लोग अब मास्क बना रहें हैं और मनमाने दर पर बेच रहें हैं। लोगों के कपड़े सिलने वाले दर्जी अब कोरोना वायरस से बचाने वाला मास्क बना रहे हैं। बण्डेल, पण्डुवा, तारकेश्वर सहित हुगली जिले भर में मास्क धंधा सिर चढ़ कर बोल रहा है।  लोगों की मुंह एव नाक को ढ़ाकने वाली इस मास्क की बिक्री इन दिनों देश में जोरो पर है। सरकार द्वारा जारी निर्देश के अनुसार मास्क लागने की बात को अमल करते हुए इन दोनों देश की जनता मास्क लगाकर बाहर निकल रहे है। श्रीरामपुर रेलवे स्टेशन के निकट गुलाम रब्बानी अंसारी के दर्जी की दुकान में मास्क बेचने वाले व्यवसायियों की लाइन लगी हुईं। यही कारण है कि गुलाम रब्बानी अंसारी दस कारीगरों को लेकर इस महामारी बीमारी के रोकथाम वाली मास्क बनाकर जनहित की काम में लगा हुआ है। लोगों की मुंह एव नाक को ढ़ाकने वाली इस मास्क की बिक्री इन दिनों देश में जोरो पर है

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •