रमेश राय

कोलकाता, (नि.प्र.)। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए कोलकाता और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में आज शाम पांच बजे लॉक डाउन शुरु हो गया है। लॉक डाउन 27 मार्च तक रहेगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि जो भी सरकारी निर्देश का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। कोरोना वायरस को लेकर लोगों में खौफ का माहौल है। राज्य की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने आज एक बार फिर कहा कि कोरोना वायरस से डरने की नहीं लड़ने की जरुरत है। उन्होंने लोगों से इस बीमारी से बचाव के लिए सतर्क रहने की अपील की। ‌मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि की लोग बेहद जरुरी नही हो तो गर से नहीं निकले। लोग अपनी व सबकी रक्षा करें। उन्होंने कहा कि जो लोग इस राज्य से बाहर से किन्हीं भी करणों से आये हैं सतर्कता के तहत 14 दिनों के लिये अपने घरों में सेल्फ रहें। कारण बचाव जरुरी है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •