कैलाश विजयवर्गीय ने किया पार्टी में शामिल

जाकिर अली
कोलकाता। भले ही राज्य में निकाय चुनाव के लिये किसी भी पार्टी के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा अभी नही हुई है। लेकिन चुनावी माहौल बन गया है।ऐसे में भाजपा ने भी चुनाव के लिये कमर कस लिया है। आज गोपाल तिवारी की पत्नी कामिनी तिवारी ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश भाजपा प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कामिनी तिवारी के हाथों में भाजपा का झंडा देकर उन्हें भाजपा में उनके समर्थकों के सहित शामिल किया। बातचीत में कामिनी तिवारी ने कहा कि वह 21 न. वार्ड में लगातार समाजिक कार्य कर रही थी। अब वह भाजपा से प्रभावित होकर राजनीति के द्वारा समाज सेवा करना चाहती है। इधर मीडिया कर्मियों से बातचीत में भारतीय जनता मजदूर सेल के उत्तर कोलकाता अध्यक्ष राजू अयंगर ने कहा कि कामिनी तिवारी भाजपा में आना चाहती थी इसलिये हमलोगों ने उनका स्वागत किया। उनके पार्टी में आने से बड़ाबाजार अंचल में पार्टी के कर्मी समर्थकों में एक नया जोश देखा जा रहा है। हम निकाय चुनाव में साबित करेगें कि जनता भाजपा पर कितना भरोसा करती है। उक्त कार्यक्रम में विधाननगर के पूर्व मेयर व नवोदित भाजपा नेता सब्यसाची दत्त सहित भाजपा के कई वरीय नेता मौजूद रहें।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •