397 प्रभावितों को डीएम ने दिया चेक

जाकिर अली
हुगली। नैहाटी के रामघाट में जनवरी माह में हुए भीषण धमाके में प्रभावित लोगों को राज्य सरकार द्वारा मुआवजा देने की घोषणा की गयी थी।हुगली जिले के मकानों के क्षतिग्रस्त होने की घटना के तहत आज जिले के डीएम वाई रत्नाकर राव ने जिले के प्रभावित लोगों को चेक प्रदान किया। डीएम ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि 397 प्रभावित लोगों को प्रति व्यक्ति 6300 रुपये के चेक दिये गये। उक्त मुआवाजे का चेक डीेएम ने खुद प्रदान किया। नैहाट के रामघाट में हुए धमाके इतने शक्तिशाली थें कि हुगली के चुंचुड़ा तक के घरों में दरार पड़ गये थे। उक्त दौरान आरोप स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया था कि बगैर किसी नियम के पुलिस ने नैहाटी के रामघाट गंगा किनारे पटाखों को निष्क्रिय किया था। इसी दौरान भीषण धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि नैहाटी में कई मकानों में दरार आ गई थी। उधर चुचुड़ा नगरपालिका इमारत की खिड़कियों के शीशे टूट गए थे। इतना ही नहीं चुचुड़ा अस्पताल के भीतर स्थित ब्लड बैंक घर का भी शीशा टूट गया था। स्कूलों की इमारतों में भी दरार देखी गई थी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •