कोलकाता। अखिल भारत बंग परिषद की पश्चिम बंगाल की टीम ने आज पद्मश्री  काजी मासूम अख़्तर से मुलाकात कर उनका अभिनंदन कर बधाई दी गयी। अखिल भारत बंग परिषद के राष्ट्रीय सह-संयोजक संतोष कुमार ने बताया की  हमारे बंगाल के लिये गर्व की बात है की मोदी सरकार द्वारा साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान “पद्म श्री” से काजी मासूम अख्तर को सम्मानित किया गया है। राष्ट्रवादी विचारधारा ते लिये जाने जाने वाले अख़्तर साहेब को 2015 में कट्टरपंथियों की भीड़ ने बहुत बुरी तरह महज इसलिये पीटा था कि क्यों कि वह लगातार दक्षिण कोलकाता के मदरसे में छात्रों को हर दिन राष्ट्रगान गान  के लिये प्रेरित कर रहे थे।  नरेंद्र मोदी सरकार ने काज़ी मासूम अख्तर को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया है। पश्चिम बंगाल के 49 वर्षीय शिक्षक और लेखक इस साल के पांच पद्म पुरस्कारों से सम्मानित लोगों में से एक हैं।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •