कानून मंत्री मलय घटक का भी मिला साथ

जाकिर अली
कोलकाता। राज्य के अधिकांश प्रशासनिक कार्यालयों में लॉ क्लर्को के लिए उपयुक्त व अधिकारिक जगह नहीं है। ऐेसे में तमाम सरकारी अधिकारी व कुछ वकील हमलोगों की अनदेखी करते हैं व हमे निर्देशित करने की कोशिश करते है। हमलोगों ने अपने अधिकारों के लिये तमाम बार सरकार से बुनियादी सुविधाओं की मांग की लेकिन हमारे प्रति सरकार उदासीन है।उक्त बात आज हजारों की संख्या में उपस्थित लॉ क्लर्को ने अपनी व्याथा बताते हुई कही। बेस्ट बंगाल लॉ क्लर्क एसोसिएशन द्वारा आज महानगर कोलकाता के मेयो रोड स्थित गांधी मूर्ति के पास सभा की गयी। यहां राज्य के कानून मंत्री मलय घटक भी मौजूद रहे। बेस्ट बंगाल लॉ क्लर्क एसोसिएशन राज्य कमेटी के सदस्य अरुप दास ने बताया कि मलय घटक को हमलोगों ने एक ज्ञापन भी प्रदान किया तो उन्होंने हमे अश्वासन दिया की वह हमारी समस्याओं को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के समक्ष रखेंगे। इस दौरान बेस्ट बंगाल लॉ क्लर्क एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष शंकर सरकार, महा सचिव फाल्गुनी, चेयरमैन चंचल घोष के अलावा मृन्यमय मजूमदार मौजूद रहे।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •