जाकिर अली
हुगली। निकाय चुनावों को लेकर विपक्ष से बिना किसी सलाह के ही यह तय कर दिया गया कि किस सीट पर किस वर्ग के चुनावी प्रार्थी खड़े होंगे। यह स्वस्थ्य कार्यशैली नही है। उक्त आरोप आज चुंचुड़ा में भाजपा सांसद लाकेट चटर्जी ने आज लगाया। उन्होंने कहा कि चुंचुड़ा पालिक में कम से कम भाजपा चार सीटों पर जीत दर्ज करेगी। वही राज्य में निकाय चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन शानदार ही नहीं बेहद उम्दा होगा। भाजपा सांसद लाकेट चटर्जी ने कहा कि राज्य की जनता भाजपा पर भरोसा कर रही है और परिवर्तन का संकेत देखा जा सकता है। भाजपा सांसद लाकेट चटर्जी ने आरोप लगाया कि सीटों के वर्गीकरण में पारदर्शिता से काम नही लिया गया है। इस दौरान हुगली जिला भाजपा अध्यक्ष गौतम चटर्जी भी मौजूद रहें।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •