राज्य के विभिन्न भागों से आये युवा रक्षाकों का दिखा जज्बा

ओबादुल्ला लस्कर
सागरद्वीप। कहते हैं कि,बात अगर जवानी व जज्बे की हो तो फिर इसके रंग की जितनी तारीफ की जाये कम ही है। सागर के राजा कपिलमुनि के क्षेत्र गंगासागर मेला की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने के लिये सागरद्वीप में लगभग 11 हजार पुलिस कर्मी तैनात है और रात दिन अपनी सेवा पुण्यार्थियों को अर्पित कर रहे हैं। हर समय जनमानस की सुरक्षा का काम करने वाले पुलिस कर्मी यहां अपने काम पर लगे है। लेकिन पुलिस सेवा से जूड़े उन नौ जवान पुलिस कर्मियों को गंगासागर में कुछ अलग ही अनुभव मिल रहा है जो पहली बार यहां ड्युटि में आये हैं। माला अंचल में ऐसे ही पुलिस के नौ जवान कर्मी हैं हैं जो जवान होने का साथ ही हाल में ही पुलिस सेवा में आये है। ऐसे ही पुलिस कर्मी जो आसनसोल सहित कई जगहों ये यहां आये हैं उन्होंने बताया कि यहां काम कर संतोष हो रहा है। कारण वह लोग देश के कोने कोने से आये गंगा सागर पण्यार्थियों की सिर्फ सुरक्षा ही नही कर रहें हैं बरन उनकी मदद भी कर रहें हैं और इस काम में उन्हें देश सेवा के साथ साथ नर सेवा ही नहीं नारायण सेवा का भी आनंद व अनुभव मिल रहा है। राज्य पुलिस के यातायात विभाग से आये दो नौ जवान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आज उन्हें उनके काम से संतोष मिला है। कारण उन्होंने नर सेवा की तो वहीं श्री हरि के अवतार कपिलमुनि यानी नारायण की सेवा का सौभाग्य मिला। दृश्य यह रहा कि कुछ पुलिस के जवान कपिलमुनि मंदिर में पूजा-पाठ में रमे दिखें तो कुछ को मंदिर के बाहर हर स्तर पर पुण्यार्थियों की मदद करते देखा गया। ऐसे भी नौ जवान पुलिस कर्मी व अधिकारी थें जो पुण्यार्थियों को इस बात के लिये गाइड करते दिखें कि स्वछता का ख्याल रखा जाये।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •