बांकुड़ा। जिले के बिष्णुपुर में आज भारतीय जनता मजदूर सेल द्वारा अभिनंदन यात्रा का आयोजन किया जिसमें भारी संख्या में श्रमिक वर्ग मौजूद रहे। इस दौरान बीजेएमसी के बिष्णुपुर सांगठनिक जिला ने एक जनसभा का आयोजन भी किया। सभा में बीजेएमसी के प्रदेश अध्यक्ष अर्नब चटर्जी मिठू ने श्रमिकों के हक के लिये अपनी बात रखते हुए कहा कि इस राज्य में हमेशा ही श्रमिकों को उनका उचित हक नहीं मिला है।लेकिन बीजेएमसी श्रमिकों के बुनियादी हक की लड़ाई लड़ रही है। सभा में गोपाल सरकार, अनिल बरन घोेष, गोरी वजीर, अशिष मंडल, बबलु बाला, शेखर कोले व सांगठनिक जिला के बीजेएमसी अध्यक्ष बापी हाजरा ने अपनी बात कही।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •