कोलकाता।

राज्य में अपराधिक तत्वों के मनोबल किस कदर बढ़ गये है। इसका प्रमाण इस घटना से मिल सकता है। जी हां, दमदम सेवेन टैंक क्रासिंग के पास ही मंगलवार की देर रात को बदमाशों ने 32 लाख रुपये की लूटकांड को अंजाम दिया और चलते बने।

पुलिस ने बताया कि घटना स्टेट बैंक के एक एटीएम कांउटर की है। उक्त कांटर में धावा बोलकर उक्त वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि बदमाश अपने साथ गैस कटर लेकर आये थें। जिसके द्वारा उन्होंने कांउटर को काटा और लूट की। घटना की जांच काशीपुर थाने की पुलिस के अलावा लालबाजार पुलिस मुख्यालय के द्वारा की जा रही है। साथ ही फारेंसिंक की एक टीम ने घटना स्थल से नमूना एकत्र किया है।

पुलिस ने बताया कि उक्त वारदात में शामिल बदमाशों के क्रियाकलाप एटीएम कांउटर में लगे सीसीटीवी टीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस उक्त बदमाशों को चिन्हित करने की कोशिश कर रही है। पुलिस अपराधियों की जल्द ही गिरप्तारी कर लेगी। लेकिन फिलहाल जांच के तहत कुछ ज्यादा नहीं बताया जा सकता है। वैसे यह भी माना जा रहा है कि बदमाश वारदा को अंजाम देकर किन्हीं अन्य राज्य में भाग भी गये होंगे।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •