जलपाईगुड़ी। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने उत्तर बंगाल में 3.26 करोड़ रुपये मूल्य का 8.3 किलोग्राम तस्करी का सोना जब्त किया और इस संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। डीआरआई के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। डीआरआई के एक बयान के अनुसार विशेष खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए  डीआरआई की टीम न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पहुंची और कंचनजंघा एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे पांच लोगों के पास से सोना जब्त किया। ये पांचों व्यक्ति म्यामां से सोना तस्करी कर मिजोरम के रास्ते भारत ला रहे थे। वे कोलकाता पहुंचने वाले थे। इसके अनुसार पांचों व्यक्तियों को सीमाशुल्क अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •