महानगर का पारा हो सकता है 10 डिग्री
महानगर में जाड़े की उम्दा पारी शुरु
राज्य के 11 जिलों में शीत लहरी का आलर्ट
2016 में 16 दिसम्बर पार हुआ था 12.7 डिग्री दर्ज
2016 में 25 जनवरी को 11.4 डिग्री था पारा
2011 में 21 दिसम्बर को पारा 11 पर लुढ़का था

जगदीश यादव
कोलकाता। कहते है कि मौसम और भाग्य कब पलट जाये यह कुदरत के कानून पर निर्भर है। वैसे यह कहावत बंगाल के लिये सटीक साबित हो रही है कैब और एनआरसी की गरमा गरमी के बीच शीतलहरी ने राज्य भर में अपनी उम्दा पारी की शुरुआत कर दी है। साफ कहे तो आज से ही राज्य का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ठंड और शीत लहरी के की वजह से आज पूरे दिन राज्य के तमाम जिलों के सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोग घरों में ही दुबके रहे। जबकि प्रशासन द्वारा ठंड से निपटने को लेकर किये गए इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। अलीपुर मौसम विभाग की माने तो महानगर कोलकाता के अलावा, अगले 24 घंटों में दक्षिण व उत्तर चौबीस परगना, बांकुड़ा, बीरभूम, पुरुलिया, पूर्व व पश्चिम वर्दवान, हुगली, नादिया, मुर्शिदाबाद में शीत लहरी चल सकती है। दार्जिलिंग सहित उत्तर बंगाल में जिलों के लिए शीत लहरी की चेतावनी जारी की गई है। ध्यान देने की बात तो यह है कि आज यानी (शुक्रवार) को महानगर कोलकाता का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक गिर सकता है। महानगर कोलकाता का न्यूनतम तापमान आज 11.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अलीपुर मौसम कार्यालय के अधिकारी गणेश प्रसाद दास ने बात करने पर बताया कि शीत लहरी के कारण तापमान महानगर कोलकाता का तामपान 10 डिग्री तक गिर सकता है। उन्होंने शीत लहरी की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ,अगले कुछ दिनों में राज्य भर में कड़ाके की ठंड होगी। रिकार्ड पर नजर डाले तो वर्ष 2018 के 28 दिसंबर को सबसे कम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस था। 29 दिसंबर 10.6 डिग्री था। पिछले साल अलीपुर मौसम कार्यालय के अनुसार, यह माना जाता है कि ठंड की लहर सामान्य से 4.5 डिग्री नीचे गिरने पर शीत लहरी माना जाता है। वैसे अगर बात वर्ष 2016 की करें तो 16 दिसम्बर को महानगर का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। जो कि स्वाभाविक से दो डिग्री कम था। 2016 के 25 जनवरी को शहर का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। जबकि 2011 को 21 दिसम्बर को महानगर में उक्त मौसम का सबसे ठंडा दिन दर्ज हुआ था। इस दिन शहर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तब राज्य के दक्षिण हिस्से में ठंडी हवाएं लोगों को कंपा रही थी।इधर जिलों की करें तो कई जिलों में भी तापमान में कमी दर्ज की गई। आज मौसम के मिजाज के असर के कारण महानगर के लोग ठिठुरन के शिकार रहें और लोगों को ठण्ड से बचने के लिये अन्य दिन की उपेक्षा अतिरिक्त उपाय करना पड़ा। कुल मिलाकर आज ठण्ड ने महानगर को कंपाया। वहीं कई मामलों में ठण्ड के कारण शहर की रफ्तार भी थमती रही। लोगों को चाय के दुकानों में चाय की चुस्कियां लेते देखा गया तो लोग गर्म कपड़ों के साथ कान व नाक तक ढंक कर रखते देंखे गये। महानगर कोलकाता सहित राज्य भर में ठण्ड का जलवा अपने पूरे सबाब पर देखा गया। ऐसे में मौसम के जानकारों की माने तो बड़ा दिन तक महानगर कोलकाता में जाड़े का जलवा अपने सवाब पर हो सकता है। कहने का आशय है कि क्रिसमस के दिन महानगर में जबरद्सत रुप से जाड़े का प्रभाव पड़गा। पूरे राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। राजधानी कोलकाता समेत सीमावर्ती जिलों में तो कड़ाके की ठंड पड़ ही रही हैं।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •