लक्ष्मी शर्मा
दक्षिण दिनाजपुर। बीएसएफ के 199 बटालियन के खुफिया विभाग ने रात विशेष अभियान चलाकर दक्षिण दिनाजपुर के हिली के सिवा नृत्य क्षेत्र बालू पाड़ा बीओपी के पास से 1250 .85 ग्राम सोना के बिस्कुट के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर का नाम सहदुल मंडल (47) है। आरोपी के पास से 11 सोने के बिस्कुट के साथ 3760 के भारतीय नोट, एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है सोने की जांच की गई जो 24 कैरेट का बताया गया है।मालूम हो कि दक्षिण दिनाजपुर जिले के भारत-बांग्लादेश सीमांत इलाकों से हर प्रकार की तस्करी की जाती है जिसे रोकने के लिए बीएसएफ अपनी पूरी कोशिश में लगी रहती है। इसी कोशिश के तहत एक बहुत बड़ी कामयाबी
पकड़े गए आरोपी सहदुल मंडल का घर जिले के हीली थाना के तहत उज्ज्ल ग्राम में है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •