महिला पुलिस टीम ‘विनर्स’ व गुण्डा दमन शाखा का कारनामा

जगदीश यादव
कोलकाता। देश भर में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे है। ऐसे में कोलकाता पुलिस की एक विशेष टीम मनचलों पर गाज गिरा रही है। कोलकाता पुलिस ने अपने नागरिकों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस का दावा है कि नागरिकों की सुरक्षा के लिए नियमित गश्त की जाती है। वही शुक्रवार की देर रात शहर की सड़कों पर संयुक्त रूप से गश्त लगाते हुए एक विशेष अभियान को अंजाम दिया है। कोलकाता पुलिस की विशेष महिला टीम ‘विनर्स’ फोर्स और खुफिया विभाग की गुंडा दमन शाखा के अधिकारियों ने साझा अभियान में कुल 74 मनचलों को गिरफ्तार किया है। उक्त लोगों पर नहिलाओं के साथ अशोभनिय हरकत सहित लापरवाही से बइक चलाने का आरोप है। पुलिस ने इस दौरान पांच मोटरसाइकिलें भी जब्त की है। बात करने पर पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार शाम से महानगर के विभिन्न हिस्सों में पुलिस विशेष तौर पर सक्रिय थी और धर पकड़ चलाया गया। ऑपरेशन आधी रात तक चला। कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और महिला सुरक्षा को लेकर यह एक विशेष मिशन है। अभियान रात के दौरान महानगर में महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि अगर महिलाओं के साथ गलत हरकत किया गया तो पुलिस कार्रवाई करेगी। देश भर में महिलाओं के साथ यौन हिंसा समेत दुष्कर्म की घटनाएं घट रही है। तेलंगाना हो या उन्नाव की घटना । इन घटनाओं से सबक लेते हुए कोलकाता पुलिस महानगर की महिलाओं की सुरक्षा को और चुस्त रखना चाहती है। इसी क्रम में कोलकाता पुलिस सक्रिय है । इस संबंध में, कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “अगर किसी को कोई खतरा है, तो कोलकाता पुलिस के 100 नंबर पर डायल करने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।”

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •