50 लाख के लेनदेन के विवाद में वारदात का संदेह
घटना स्थल से फॉरच्यूनर कार व रेजर बरामद

कोलकाता। पुलिस ने आज सुबह को वेस्टपोर्ट थाना इलाके के निवासी व पेशे से ट्रांसपोर्टर नौसेर (35) के शव को मटियाबुर्ज के नादियाल थाना इलाके के नोनापुर स्थित गंगा नदी के किनारे दफने की कोशिश कर रहे कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के नाम मुख्य आोरपी राज मुर्तजा(28) शहनवाज अहमद(25), असगर अली(28) और अमन सफी (24) है। साथ ही पुलिस ने घटना स्थल से एक सफेद रंग की फॉरच्यूनर कार (डब्लूबी -22U-2120)  भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि उक्त चारों ने नौसेर के साथ एक होटल में पार्टी की और फिर उक्त लोग कार से गंगा किनारे आये।  सभी ने मिलकर यहां शराब का सेवन किया और फिर चारो आरोपियों ने नौसेर के सिर पर ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि नौसेर के सिर पर ईंट का वार मुर्तजा ने की और फिर एक ब्लू रंग की रेजर से नौसेर के सीने सहित शरीर के कई जगहों को जख्मी भी किया। नौसेर की हत्या के बाद उक्त लोग नौसेर के शव को गंगा नदी के तट पर ठीकाने लगाना चाहते थे लेकिन अपने कार्य में कामयाब नही हो सके और पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गंगा नदी के किनारे से ही खून से लथपथ नौसेर की लाश भी बरामद की है। प्राथमिक जांच में पुलिस का मानना है कि चारों लोगों ने नौसेर की हत्या लगभग 50 लाख रुपये की लेनदेन के विवाद को लेकर की है। पुलिस ने घटना स्थल से ब्लू रंग का रेजर भी जब्त किया है। उक्त घटना की पुलिस कई कोण से जांच कर रही है। कहा जा रहा है कि उक्त घटना में कई और लोगों के गरदन तक पुलिस के हाथ पहुंच सकते है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •