कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के सौगत राय ने विनिवेश नीति का विरोध करते हुए कहा कि सरकार ने कारपोरेट घरानों को करो में छूट दी है और इससे देश में 145 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ है। कारोबार चौपट है और देश को 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को बंद कर रही है और इस क्रम में 11 उपक्रमों को बंद करने का निर्णय लिया गया है जिनमें से पांच को बंद किया गया है।उन्होंने कहा कि सरकार को मिलजुल कर देश की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री पी चिदम्बरम कल संसद आएंगे और सरकार को उनसे बात करनी चाहिए कि आर्थिक मंदी को कैसे कम किया जा सकता है। देश में भय का माहौल पैदा किया गया है और लोगों को डरा कर रखा हुआ है लेकिन अब स्थिति खुद करवट ले रही है और देश के गृहमंत्री के समक्ष उनकी नीति का विरोध शुरू हुआ है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •