रमेश राय
कोलकाता। शिवपुर बीई कॉलेज प्रबंधन व सीआईएसबी के ठेकेदार द्वारा भारतीय जनता मजदूर सेल (बीजेएमसी) द्वारा संबद्ध ऑल बंगाल सिक्योरिटी यूनियन के दो सदस्यों को बिते दिनों जबरन बर्खास्त कर दिया गया था। ऑल बंगाल सिक्योरिटी यूनियन के महासचिव बबलु बाला शिवपुर बीई कॉलेज और ठेकेदार के खिलाफ केंद्रीय श्रम कार्यालय में शिकायत दर्ज की थी। काम से निकाले गये श्रमिकों को बीजेएमसी के हस्ताक्षेप के बाद वापस काम में बहाल किया है। बीजेएमसी की सर्वभारतीय उपाध्यक्ष नाजिया इलाही खान व बबलु बाला ने मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत बताया कि आज निजाम पैलेस में त्रिपक्षीय बैठक के बाद श्रमिकों को कॉलेज के अध्यक्ष ने फिर से नौकरी पर बहाल करने का निर्देश दिया है और उक्त श्रमिकों को चेक से उनका बोनस भी दिया गया। बीजेएमसी के राज्य सचिव आशीष मंडल ने कहा कि यह यह जीत देश भर की श्रमिकों की जीत है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •