जाकिर अली
हुगली। बड़े दुख की बात है कि राज्य के हालात ऐसे हो गये थे कि राज्य में आतंकवाद के बम तैयार किये जा रहे थे ताकि राज्य में आतंकवाद को अंजाम दिया जा सके। आज इस राज्य के श्रमिक व कारीगर अन्य जगहों पर रोजगार के अभाव में जा रहें हैं, लेकिन मुंगेर से हथियारों के कारीगर इस राज्य में आ रहे है और यहां हथियारों के कारखाने स्थापित कर रहें है। इन कारखानों में में अवैध हथियार तैयार किये जा रहे है। उक्त बात आज हुगली जिले के आरामबाग सांगठानिक जिले के तारकेश्वर के बालीगरी में भारतीय जनता मजदूर सेल के एक सभा में प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष राज कमल पाठक ने कही। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि म्यामांर से रोहिंग्या आ रहे है लेकिन कोई कुछ भी कर ले उन्हें यहां की धरती पर जगह नही मिलेगी। उक्त सभा में बीजेएमसी के प्रदेश अध्यक्ष अर्नब चटर्जी मिठू ने कहा कि जहां तक हुगली जिले की बात है तो यह ऐतिहासिक धरती रही है और यहां से ऐतिहासिक बदलाव को एक नई दिशा मिलेगी। सचिव शेखर कोले, गणेश चक्रवर्ती, हुगली पर्यावेक्षक नासीर मंडल व अन्य ने अपनी बात कही।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •