कोलकाता। राज्य में श्रमिकों की हालत बद से बदत्तर है। बैरकपुर जैसे अंचल में तमाम काल कारखाने बंद हो गये और बंद हो रहे है। यहां के तमाम कारखानों में श्रमिकों का शोषण जारी है ऐसे में हम भला कैसे चुप रह सकते है। उक्त बात आज भारतीय जनता मजदूर सेल के प्रदेश अध्यक्ष अर्नब चटर्जी मिठू ने कही। वह आज बैरकपुर सांगठानिक जिला श्रमिकों के कार्यकारिणी सभा में बोल रहे थें। अर्नब चटर्जी ने कहा कि इस जिले में भी हर हाल में बीजेएमसी श्रमिकों का हक उन्हें दिलाने के लिये प्रतिबद्ध है। सभा में बीजेएमसी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नाजिया इलाही खान, रेखा देवी , राज्य सचिव गणेश चक्रवर्ती, बबलु बाला शेखर कोले व जिला अध्यक्ष विकास पाण्डेय, जिला महासचिव अशोक सिंह व अन्य ने श्रमिकों की स्थिति पर अपनी बात कही।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •