दक्षिण दिनाजपुर पहुंचे सही सलामत112 मजदूर

लक्ष्मी शर्मा
दक्षिण दिनाजपुर। भले ही वह लोग धरती के स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर से लौटे थे लेकिन उनके आंखों में अपने घर आंगन में अपने को बीच पहुंचने की खुशी साफ देखी गयी। जी हां जैसे ही आज भोर तड़के दक्षिण दिनाजपुर के बुनियादपुर में 112 मजदूरों ने पांव रखा उन्हें एक खास सकुन मिला। दक्षिण दिनाजपुर जिला के विभिन्न स्थानों पर रहनेवाले 112 मजदूर काश्मीर से आज भोर तड़के सही सलामत वापस लौटे। मजदूरों को कोलकाता से तीन बस द्वारा बुनियादपुर में लाया गया| जैसे ही उक्त मजदूरों का जत्था यहां आया एसडीओ (गंगारामपुर) देबांजंन राय, तृणमूल जिला सभापति अर्पिता घोष व साथ ही अन्य अधिकारियों मजदूरों की खैर खबर ली | यहां मजदूरों को भोजन परोसे गये व फिर बुनियादपुर से उन्हें उनके घर जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई थी। उक्त प्राय मजदूर जिले के कुसमुन्दी गंगारामपुर बंसीहारी ब्लॉक के निवासी रोजी रोटी के लिये कश्मीर गये थें। गौरतलब है कि धरती के जन्नत कहे जाने वाले कश्मीर में इस राज्य के पांच मजदूरों की हत्या आतंकियों ने बिते दिनों किया था। उक्त घटना से राज्य सहित देश भर में गुस्सा है। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रयास पर ही उक्त श्रमिक अपने राज्य में सही सलामत लाये गये है। बता दे जम्मू कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में काम कर रहे 138 श्रमिक जम्मू तवी एक्सप्रेस से सोमवार को कोलकाता पहुंचे थे जिनमें दक्षिण दिनाजपुर के 112 मजदूर है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •