कूचबिहार व मालदा से कुल पांच तस्कर गिरफ्तार

कूचबिहार/कोलकाता। जिले के पुंडीबाड़ी थाना पुलिस ने गोपनीय सूत्रों के आधार पर एक विशेष अभियान चलाकर दो करोड़ रुपये ब्राउन सुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। इस दिन न्यू कूचबिहार के बाइसगुड़ी इलाके से इस युवक को गिरफ्तार किया गया।सूत्रों के अनुसार सराईघाट एक्सप्रेस गुवाहाटी से न्यू कूचबिहार स्टेशन पहुंची। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घात लगाए हुए बैठी थी। पुलिस को देखकर उस युवक ने भागने का प्रयास किया। जिसके बाद बाइसगुड़ी इलाके से पकड़ा गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े गए युवक का नाम मोहम्मन जीसान है, जो कोलकाता राजाबाजार इलाके का रहने वाला है। उसके पास से आधार कार्ड बरामद किया गया। जिससे जानकारी मिली कि वह युवक हावड़ा जिले के डोमजुर के बखरा गांव का रहने वाला है। उसके पास से मिले एक बैग में उसके भी रखे जार से उस ब्राउन सुगर को बरामद किया गया। आरोपी के बैग से 8.2 ग्राम ब्राउन सुगर बरामद किया गया। इस बारे में कूचबिहार जिला पुलिस अधीक्षक संतोष निम्बालकर ने कहा कि इसमें एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जिसे कूचबिहार जिला अदालत में पेश किया गया।वही दूसरी ओर मालदा में मादक तस्करी गिरोह के चार लोगो सहित एक ड्रग्स माफिया को जिला पुलिस की एक टीम ने धड़ दबोचा। इनलोगों के पास से 40 लाख रुपये के ब्राउन सुगर जब्त किए गए है। ये लोग मालदा से उड़ीसा के भुवनेश्वर में इसकी तस्करी करने वाले थे। इन सभी पांच आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस ने अपनी रिमांड पर लिया। पकड़े गए आरोपियों में काउसर अली (24), हाकिमुद्दिन इस्लाम (35), साबीर अली (26) है। ये तीनों मुर्शिदाबाद जिले के लालगोला थाना के रहने वाले है। वही दो अन्य आरोपी फरीदा बीबी (30) एवं उसका पुत्र सानिउल शेख है। ये दोनों कालियाचक के रहने वाले है।जिला पुलिस अधीक्षक अलोक राजोरिया के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम ने गोपनीय सूत्रों के आधार पर छापेमारी के लिए उतरी। बैष्णवनगर थाना के 18 माईल के टोलप्लाजा इलाके से पहले काउसर अली को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ के बाद कालियाचक थाना के सुलतानगंज बाथान इलाके में मुजिबर शेख के घर में छापेमारी की गई। जहां से 63 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया। वहां से फरीदा बीबी व सानिउल शेख को भी गिरफ्तार किया गया। उसके बाद पकड़े गए आरोपियों के सूचना के आधार पर बैष्णवनगर टोल प्लाजा इलाके में अभियान चलाकर मुर्शिदाबाद निवासी को गिरफ्तार किया गया। घटनास्थल से 10 लाख 70 हजार रुपये नकद बरामद किए गए है। वही घटना के बाद से कालियाचक घर का मालिक मुजिबर शेख भागने में सफल हुआ।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •