मन चंगा तो कठौती में गंगा की कहावत हुई चरितार्थ

रमेश राय/जाकिर अली
कोलकाता। कहते है कि जब जन आस्था सिर चढ़कर बोलती है तो सब कुछ बौना हो जाता है। आज छट पूजा के दौरान रविंद्र सरोवर में तौनात पुलिस भी छठ व्रतियों के आगे बौनी साबित हुई। प्रतिबंध के बाद भी रविंद्र सरोवर में छठ पूजा गाजे बाजे के साथ की गयी। वहीं दक्षिण कोलकाता तमाम जगहों पर लोगों ने अपने घरों के आंगन में ही कृतिम तालाब बनाकर छठ पूजा की। ठीक इसी तरह का दृश्य आज कसबा के डा. जीएस बोस रोड इलाके में देखने को मिला। जहां शिवशक्ति सेवा संघ के सहयोग से कृतिम बनाकर छठ व्रतियों ने छठ पूजा किया. बात करने पर आज वयोवृद्ध शुभ नारायण पाण्डेय, व्रती श्रद्धालु अमरावती देवी पाण्डेय और चिकू पण्डेय ने कहा कि देखिए लोगों की छठ पूजा में आस्था है और हमलोग नहीं चाहते है कि पूजन में किसी तरह का व्यवधान हो। मन चंगा तो कठौती में गंगा की तर्ज पर हमलोगों ने कृतिम पोखरा बनया और माता गंगा का अह्वान किया और हमे विश्वास है कि माता गंगा के स्मरण मात्र से ही कृतिम पोखरा गंगा के जैसा पावन हो गया। रही बात प्रदूषण की तो चिकू पाण्डेय ने कहा कि इस देश व राज्य में तमाम कारखानों का जहर गंगा के गर्भ में समा रहा है पहले इस ओर धायान देने की जरुरत है। गैर सरकारी सूत्रों ने बताया कि केवल महानगर कोलकाता में दर्जनों जगहों पर कृतिम पोखरा बनाकर छठ पूजा किया गया जिसमें सबसे ज्यादा पोखरा दक्षिण कोलकाता अंचल में बनाये गये।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •