जाकिर अली
हुगली। राज्य में अगलगी का क्रम जारी है। आज दोपहर हुगली जिले के महानाद स्थित जातला में मोटर बाइक के एक गैरेज में आग लग गयी। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में अफरा तफरी का माहौल रहा। दमकल सूत्रों व गैरेज मालिक रहमान ने बताया कि अगलगी की घटना आज दोपहर की है। गैरेज में अचानक ही आग लगी। दमकल के दो गाडियों ने आग पर काबू पा लिया। लेकिन घटना में पांच मोटर बाइक जलकर खाक हो गये। आग कैसे लगी यह अभी तक अधिकारिक तौर पर बताया नहीं जा सका है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •