फिरोज आलम

कोलकाता। पोर्ट अंचल में अपराध दमन की कोशिश को आज एक नया आयाम मिला। महानगर कोलकाता के पुलिस कमिश्नर अनुज शर्मा ने आज वृहत्तर मटियाबुर्ज स्थित बड़तल्ला पुलिस फाड़ी का नये सिरे से उद्घाटन किया। बड़तल्ला पुलिस फाड़ी का नये सिरे से कायाकल्प किया गया है और यहां एक असिस्टेंट कमिश्नर स्तर के एक अधिकारी के नेतृत्व में राजाबागन व नादियाल थाने का काम काज देखा जाएगा। पुलिस कमिश्नर अनुज शर्मा ने बताया कि पुलिस आम लोगों की सुरक्षा के प्रति समर्पित है और पुलिस फाड़ी के कायाकल्प से कानून व्यस्था को सुचारु रखने में मदद मिलेगी।  इस कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय विधायक अब्दुल खालिक मोल्ला ने कहा कि पुलिस अपराध दमन के लिये हर स्तर पर तैयार है और फाड़ी के कायाकल्प होने से इलाके में अपराधों पर अंकुश लगेगी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •