सड़क किनारे खून से लथपथ मिला रिक्शा चालक का शव
घटना स्थल पर पहुंचे संयुक्त पुलिस आयुक्त
वारदात में चार लोगों से पूछताछ जारी

रमेश राय
कोलकाता। ठाकुरपुकुर इलाके के लोग तब दहशत में आये जब लोगों को खबर मिली की इलाके में किसी ने स्टोनमैन की तरह पत्थर से सिर पर वार कर एक युवक की हत्या कर दी है। घटना ठाकुरपुकुर पुलिस थाने ते मुकुंददास पल्ली की है। स्थानीय लोगो ने आज सुबह एक युवक के शव को खून से लथपथ अवस्था में सड़क किनारे पड़ा देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और युवक घायल को अस्पताल ले गई। वहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि युवक की मौत तो कब की हो चुकी थी। इधर मामले पर बात करने पर पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान गौतम घोष (5) के रूप में हुई।पेशे से रिक्शा चालक गौतम मुकुंददास पल्ली का ही निवासी था। पुलिस ने दावा किया कि शव मुकुंददास पल्ली में एक दुकान के पास आज सुबह लगभग 7:30 बजे पाया गया। मृतक के दोनों कनपट्टी के उपर किन्ही भारी पत्थर जैसे सामन और होंठ पर किसी चीज से चोट के निशान पाये गये है। साथ ही वारदात की जगह से खून से सने पत्थर मिले है। पुलिस टीम को संदेह है कि गौतम की पत्थर से सिरकुचल कर हत्या की गई है।पुलिस जांचकर्ताओं को मानना है कि मृतक ने शराब पी रखी थी। पुलिस जांच कर रही है कि शराब के कारण कहीं आपसी विवाद में तो गौतम की हत्या की गयी है या फिर वारदात के पीछे कोई राज है। आज सुबह ही घटना स्थल पर आये कोलकाता पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने बताया कि “हमें संदेह है कि सिरपर पत्थर से वार कर ही गौतम की हत्या की गयी है,” उन्होंने कहा कि चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •