फिरोज आलम
नदिया/कोलकाता। इस राज्य में एनआरसी से किसी भी मुसलमान भाईयों को डरने की जरुरत नही है। इस अफवाह पर वह लोग ध्यान नहीं दे कि उन्हें देश से भगाया जाएगा। उक्त बात नादिया जिले के धानतल्ला में भारतीय जनता मजदूर सेल (बीजेएमसी) की एक जनसभा में भाजपा के केन्द्रीय नेता जय बनर्जी ने कहा। जय बनर्जी ने कहा कि 1971 से पहले यहां आये लोगों को भी डरने की जरुरत नही है। लेकिन उन लोगों पर गाज गिरेगी जो देश विरोधी कार्यों में लिप्त है। देश प्रेमियों को घबड़ाने की जरुरत नही है। भाजपा नेता ने कहा कि एनआरसी को सबसे पहले राजीव गांधी ने हवा दी थी लेकिन आज कांग्रेस व माकपा इसके खिलाफ बोल रही है। इस दौरान बीजेएमसी के प्रदेश अध्यक्ष अर्नब चटर्जी (मिठू) ने कहा कि राज्य में एनआरसी के खिलाफ भ्रमक खबरें फैलायी जा रही है। लोगों में इस विषय पर जहर उगला जा रहा है और भाजपा को कटघड़े में रखा जा रहा है। साफ कहे तो इस राज्य में ऐसे लोग हैं जो एनआरसी के खिलाफ एक मुहिम छेड़े हुए हैं। इस दौरान सभा में भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार, बीजेएमसी के के केन्द्रीय नेता गोपाल सरकार, लालजी चौधरी, शेखर कोले, आशुतोष बिस्वास, आशिष मंडल आदी ने एनआरसी पर अपनी बात कही व राज्य सरकार पर हमला बोला।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •